गिरार ग्राम पंचायत के इमलिया गाँव में मंगलवार को दोपहर 1बजे एक ग्रामीण पेड़ से गिरकर घायल हो गया। इस घटना की जानकारी परिजनों को चली तो परिजन मौके पर पहुँचे। घायल ग्रामीण को 108 एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल ग्रामीण की हालत गम्भीर पाये जाने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है