बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र के ऐलन क्लब मैदान में अचानक भड़की आग से इलाके में फैली दहशत
थाना कोतवाली क्षेत्र के ऐलन क्लब मैदान में अचानक भड़की आग से इलाके में दहशत फैली।नगर निगम कार्यालय के ठीक सामने स्थित इस मैदान में सूखी घास में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की सब्जी मंडी का हिस्से उसकी जद में आने लगे। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड न पहुंचती, तो शहर एक बड़ी त्रासदी का गवाह बन सकता था।