गुरुग्राम: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर बाइकर का खतरनाक स्टंट, सीट पर खड़े होकर चला रहा था बाइक, अनबैलेंस होकर सड़क पर गिर गया
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर बॉर्डर के पास एक युवक द्वारा खतरनाक तरीके से बाइक पर स्टंट करने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता नजर आ रहा है, लेकिन अचानक संतुलन खोने से वह सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसने कई बार उछलकर खुद को संभालने की कोशिश की l