गुरुग्राम: खाटूश्याम-सालासर तक गुरुग्राम से हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, चंडीगढ़-हिसार रूट पर भी योजना; सेक्टर-84 में बनेगा हेलीपैड
गुरुग्राम के लोगों को जल्द ही हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा का फायदा मिलना शुरू होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को राजस्थान के एविएशन मिनिस्टर गौतम कुमार दक से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने गुरुग्राम से सालासर और खाटूश्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा को लेकर कई घंटे तक विस्तार से चर्चा की।