गुरुग्राम: लेफ्टिनेंट विनय की पत्नी एल्विश की थी कॉलेज क्लासमेट, दोनों कॉलेज में साथ पढ़े थे; यूट्यूबर ने पहलगाम हमले पर जताया शोक
टीवी स्टार, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने लोगों से पहलगाम की घटना पर राजनीति न करने को भी कहा है। यूट्यूबर एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल हंसराज कॉलेज में उनकी क्लासमेट थीं।