मंदसौर: मार्च में ही झुलसाने लगी है गर्मी, तापमान हुआ 30 डिग्री के पार
जिले में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि पूर्वी हवाओं के चलने और आसमान साफ रहने से तापमान में वृद्धि हो रही है। इस सप्ताह तापमान में हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा। आज भी 33 डिग्री अधिकतम है।