गोरखपुर: वार्ड नंबर 62 के पार्षद ने सफाई कर्मियों को दी ईद की दावत, दी ईदी और आमजन से की अपील
वार्ड नंबर 62 माया बाजार के पार्षद समद गुफरान ने अपने वार्ड के सफाई योद्धाओं को अपने आवास पर ईद की दावत दी उन्हें ईद की मुबारकबाद देने के बाद सफाई योद्धा को सेवइयां खिलाकर उन्हें ईदी दी।पार्षद समद गुफरान ने कहा कि इन्हीं सफाई कर्मचारियों की वजह से हमारा वार्ड साफ,सुंदर दिख रहा है यह सफाई कर्मचारी नहीं योद्धा है ।उक्त की जानकारी आज दिन सोमवार शाम 5 बजे दी।