आगरा: प्रोजेक्ट अंलकार के तहत 8 विद्यालयों के जीर्णोद्धार को मिली मंजूरी, डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न
आगरा में जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अंलकार की समीक्षा बैठक हुई। योजना के तहत जर्जर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के भवनों का जीर्णोद्धार होगा। 75:25 के अनुपात में शासन व संस्था धनराशि देंगे। पहले चरण में जनपद के 8 विद्यालय चिन्हित किए गए और एस्टीमेट बनाकर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।