सिटी कोतवाली के कंपनी बाग से बुजुर्ग महिला का बकरा चोरी हो गया । बुजुर्ग जैबुन्निसा ने बकरे की काफी पता तलाश की जब नहीं मिला तो बुधवार की शाम 5 बजे सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी है । मुस्लिम त्यौहार बकरीद आते ही सतना जिले में बकरा चोरी की वारदात बढ़ने लगती है । पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बकरा तलाश में जुट गई है ।