सहारनपुर: बांग्लादेशी, रोहिंग्या व नेपाली लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले 2 और सदस्य को ATS ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार
सहारनपुर में एटीएस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मझेड़ी गांव के अक्षय सैनी और हलालपुर गांव के तालिब अंसारी पिछले दो साल से इस गिरोह से जुड़े थे। आरोपी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से रोहिंग्या, बांग्लादेशी और नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड बनवा रहे थे। एटीएस ने आरोपियों से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।