रामपुर: ग्राम मनसीपुर मोड़ पर डम्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Nov 29, 2025 शनिवार को सुबह 11 बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मसवासी के चवपुरा निवासी राहुल कुमार आइजेल कंपनी के कर्मचारी थे। शुक्रवार को शाम 7:30 बजे के आसपास ड्यूटी से घर लौट रहे थे। ग्राम मनसीपुर मोड़ पर डम्पर की टक्कर से मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।