हमीरपुर: धूमधाम से मनी होली, कुंडौरा में महिलाओं ने निकाली फाग, बड़ागांव में सदर विधायक व ब्लॉक प्रमुख ने किया फाग गायन
होली पर्व कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने फाग निकालकर एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाया। कुंडौरा में गुरुवार को महिलाओं की अनोखी फाग निकाली गई। यह फाग अपना 56 वर्ष का सफर तय कर चुकी है। इस फाग के दौरान गांव के पुरुष घरों से बाहर रहते हैं।