शिकोहाबाद: विद्युत कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन की दी चेतावनी, सहजलपुर सबस्टेशन पर हुई विरोध सभा
सहजलपुर सबस्टेशन पर कर्मचारियों की विरोध सभा का आयोजन हुआ। सरकार द्वारा पावर कारपोरेशन का निजीकरण कराने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति, राज्य परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलन को आगे बढाने का आवाहन किया है।