मंगलवार को करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रेप के नियमों का उल्लंघन करने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सं स्तुति पर डीएम अस्मिता लाल ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने फ्लाईओवर के निर्माण रेलवे विभाग तथा दिल्ली देहरादून ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण से धूल उड़ाने पर NHAI पर 42.45 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।