प्रतापगंज: श्री राम कथा और सत्संग कार्यक्रम में शुक्रवार को भी भक्तों की भीड़ उमड़ी
प्रतापगंज प्रखंड के भवानी पुर उत्तर पंचायत स्थित डाकबंगला के प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा और सत्संग कारक्रम से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। प्रवचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवचन कर्ता संत श्री गोविन्द दास महाराज जी ने शुक्रवार को कहा की मानव को अपने जीवन को सार्थक करने के लिए सत्संग भक्ति भजन में समय देने की जरूरत है।