झांसी: पलीदा गांव के प्रधान के घर पर देर रात अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Nov 20, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के पलीदा गांव में ग्राम प्रधान कालीचरण पाल के घर पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। प्रधान ने इस संबंध में थाने में एक शिकायती पत्र दिया है। यह घटना 18 नवंबर की देर रात की है शिकायत के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाश प्रधान का नाम लेकर आवाज दे रहे थे। पिता ने घर के अंदर से इतनी रात में आने का कारण पूछा। तो बदमाशों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी।