राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी और चोरी का माल क्रय करने
राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित हेल्थ वेलनेस सेंटर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाला एक आरोपी सहित कुल तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी का कुलर एवं फ्रिज जप्त किया गया है। घटना में प्रयुक्त एक नग छोटा हाथी वाहन को भी जप्त किया गया है।