रूपवास के आदर्श स्कूल में समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नशा मुक्त भारत अभियान तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्र एवं छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। बताया गया कि विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रहें।