केराकत: मखदुमपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में सेक्टर समीक्षा बैठक व कैडर कैंप का किया गया आयोजन
मखदुमपुर गाँव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मे सेक्टर समीक्षा बैठक व कैडर कैम्प विधानसभा उपाध्यक्ष अजय अम्बेडकर के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि अमरनाथ गौतम, विधानसभा प्रभारी सहित अरविन्द गौतम विधानसभा प्रभारी,रामआशीष पूर्व विधानसभा महासचिव,कार्यक्रम का सफल संचालन सुभाष गौतम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी ने किया।