जोशियाड़ा: जिला मुख्यालय में आवारा पशुओं का आतंक, एक व्यक्ति बाल-बाल बचा
जिला मुख्यालय के हनुमान चौक पर तब अफरा तफरी मच गई जब एक आवारा सांड बेकाबू हो गया, इस दौरान लोग दुकानों के अंदर भाग गए, वहीं सांड के हमले से एक व्यक्ति नीचे गिर गया, और सांड व्यक्ति की कुचलते हुए निकल गया। इससे सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान हुआ है। वहीं आए दिन आवारा पशुओं द्वारा किए जा रहे हमले से आम जनता का बाजार में चलना मुश्किल हो गया है।