सासाराम: चार बच्चे की मां अपने दो बच्चे एवं छोटी बहन के साथ फाजिलपूर से हुई लापता, पति ने कराया प्राथमिकी दर्ज
करवंदिया ओपी के फाजिलपुर से एक महिला अपने दो बच्चे को छोड़कर अपने दो बच्चे एवं छोटी बहन के साथ लापता हो गई है। पति के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 मार्च को ही पत्नी एवं साली एवं दो बच्चे लापता हो गए। काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला है। वही इस दौरान घर में रखे गए नगद पैसे, जेवर एवं जमीन के कागजात भी गायब है।