मेरठ: इंचौली क्षेत्र में फांसी के फंदे से लटका मिला बीटेक की छात्रा का शव, पुलिस को घर से मिला सुसाइड नोट, जांच जारी
Meerut, Meerut | Oct 21, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला शेखू गाँव में 18 वर्षीय युवती का शव पंखे से लटका मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने युवती को कमरे का दरवाज़ा तोड़कर फाँसी के फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।