भाटपार रानी: भटनी में स्कूटी को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, पीछे बैठे किशोर की हुई मौत
भटनी के साहोपार के रहने वाले अंश यादव 13 साल जो अपने परिचित के साथ स्कूटी पर बैठकर भटनी आए थे। वहीं गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे निकले थे ।इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को ठोकर मार दिया ।जहां अंश नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए ।लोग उनको लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।