कदवा: कुजीबाना से 25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने मोटरसाइकिल भी बरामद की
Kadwa, Katihar | May 6, 2025 कदवा थाना पुलिस ने मंगलवार को दिन के दो बजे कदवा थाना क्षेत्र के कुजीबना से लगभग 25 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है गिरफ्तार तस्कर का नाम अमित कुमार महलदार हैं ।