कदवा: नारायणपुर में अखंड हरिनाम संकीर्तन के लिए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई
Kadwa, Katihar | May 4, 2025 बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के नारायणपुर में रविवार को दिन के 12 बजे अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं के अलावा महिलाओं ने भाग लिया। यह कलश शोभायात्रा नारायणपुर गांव से निकलकर विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए पुनः नारायणपुर गांव कीर्तन स्थल पहुंची।