हरदोई: ड्यूटी जाते समय रास्ते में सफाई कर्मचारी को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत, हसौलिया गांव के पास का मामला
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2025 सांडी विकासखंड क्षेत्र के हसौलिया गांव के पास बाइक से ड्यूटी पर जाते समय सफाई कर्मचारी को रास्ते में सांप ने डस लिया। जिससे हालत बिगड़ गई।परिजन इलाज के लिए हरदोई के मेडिकल कॉलेज लेकर आए।यहां पर इलाज के दौरान सफाई कर्मी की मौत हो गईसुरसा थाना क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी रणविजयपाल सांडी विकासखंड क्षेत्र के हसौलिया गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे।