सहोदरा पुलिस ने चार लीटर चुलाई शराब के साथ जमुनिया गांव से दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों गिरफ्तार तस्कर की पहचान जमुनिया गांव निवासी रामराज मुखिया तथा शुभ नारायण मुखिया के रूप में की गई है। दोनों तस्करों के पास से दो-दो लीटर चुलाई शराब पुलिस ने बरामद किया है।