महाशिवरात्रि का पर्व प्रखंड में श्रद्धा भाव व उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रखंड के सभी शिवालियों की साफ सफाई कर उसे आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला, बच्चे व श्रद्धालू भक्तों द्वारा उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई