गौनहा: गोरखपुर एवं मोतिहारीरेलखंड से होकर चलने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का अब सप्ताह में 3 दिन परिचालन होगा
गोरखपुर एवं मोतिहारी रेल रेलखंड से होकर चलने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन अब सप्ताह में 3 दिन परिचालन किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व मध्य रेल हाजीपुर की ओर से एक पत्र जारी किया गया है,आनंद विहार से बापूधाम मोतिहारी के बीच चलने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14010 डाउन आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह की सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलेगी