घोसी: विशुनपुर गांव में भगवान भास्कर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकल गई कलश यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
घोसी के विशनपुर गांव में भगवान भास्कर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक कलश यात्रा निकाला गया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपने माथे पर कलश लेकर धरहरा गांव स्थित सूर्य मंदिर घाट पहुंचे एवं मंत्रोचार के साथ जलभरी किया।