पलामू जिला प्रशासन एवं लायंस क्लब ऑफ मेदिनीनगर के तत्वावधान में शनिवार को टाउन हॉल में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भू-अर्जन, भू-अभिलेख एवं परिमाप विभाग के निदेशक भोर सिंह यादव, हॉर्टिकल्चर के डायरेक्टर मो. फ़ैज़ अहमद एवं जिले के उपायुक्त शशि रंजन शामिल हुए।