टापरी: किन्नौर के मीरु सड़क मार्ग पर गिरा मलवा, सड़क मार्ग अवरुद्ध, सड़क बहाली के लिए किए जा रहे प्रयास
Tapri, Kinnaur | Aug 31, 2025 ज़िला किन्नौर के मीरु गाँव का सड़क मार्ग पहाड़ो से मलवा गिरने के कारण अवरुद्ध हुआ है। ऐसे मे रविवार सुबह से ही स्थानीय पंचायत सड़क बहाली हेतू प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।रविवार सुबह 11 बजे के आसपास भी मीरु सड़क मार्ग से स्थानीय पंचायत द्वारा मलवा उठाने व पत्थरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द सड़क मार्ग को बहाल किया जा सके।