गुना नगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे, शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 मार्च देर शाम को गुना पहुंचे। शासकीय पेंशनर एवं सेवानिवृत कर्मचारी संघ के दिवंगत अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं वार्ड 19 की पार्षद के बेटे की शादी पर घर पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। इसके बाद सिंधिया बाजार में ओर अन्य लोगों के निवास पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।