रजौन: पुनसिया धर्म कांटा के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
Rajaun, Banka | Apr 23, 2025 पुनसिया धर्म कांटा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ओड़हरा गांव निवासी 55 वर्षीय महानंद ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए । वह भोज खाकर रात करीब नौ बजे सड़क पार कर घर लौट रहे थे । उसी दौरान बौसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क किनारे जा गिरे । घटना बुधवार की रात करीब 9:00 की है।