ओढ़नी डैम थाना क्षेत्र के बलियामारा गांव समीप से पुलिस ने एक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस के द्वारा पीछा करने पर आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मंगलवार करीब 1 बजे ओढ़नी डैम थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है, जिसके बाद छापेमारी की गयी।