झांसी: पत्नी ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने लगाई फांसी, मेडिकल में उपचार के दौरान हुई मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी
झांसी में शादी के महज दो साल बाद ही पति भूपेंद्र ने सुसाइड कर लिया। पत्नी 3 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। आरोप है कि ससुराल से 5 लाख रुपए और गहने भी ले गई। पति भूपेंद्र ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। जब पुलिस ने पत्नी को बरामद किया तो उसने भूपेंद्र के साथ रहने से मना कर दिया और न ही अपने माता-पिता के साथ गई।