बख्तियारपुर: बख्तियारपुर बाजार में ध्वनि प्रदूषण फैला रहे ठेला दुकानदारों के मेगाफोन ज़ब्त
बख्तियारपुर बाजार में मेगाफोन के जरिए तेज आवाज में घोषणाएं कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दर्जन भर ठेला दुकानदारों के खिलाफ नगर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। इस संबंध में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे नगर प्रबंधक मोहित दुबे ने बताया कि ठेला दुकानदार सब्जी,फल और अन्य सामान बेचने के लिए पूर्व-रिकॉर्ड किए गए संदेशों का इस्तेमाल कर रहे थे,जिससे अत्यधिक शोर हो रहा