गोपालगंज: कालेज रोड में तेजस्वी यादव पर मंत्री नित्यानंद राय का हमला, कहा- वे चाहते हैं कि घुसपैठियों का नाम न हो
गोपालगंज पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है...उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव फर्जी वोटर आईकार्ड रखते हैं और चुनाव आयोग ने उनके इस "कारनामे" का भंडाफोड़ किया है। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे कही।