सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में रोडवेज की बाउंड्रीवाल गिरी, बिजली के खंभे और तार टूटे, कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित
सुल्तानपुर में बुधवार सुबह 7बजे मूसलाधार बारिश के कारण रोडवेज की बाउंड्रीवाल गिर गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ैयावीर मार्ग पर हुई इस घटना में कई बिजली के खंभे और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कुछ सेकंड पहले ही वहां से स्कूल बसें और लोग निकले थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दीवार गिरने से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित ह