मेरठ: TP नगर में चल रहा था दवाओं का काला खेल, 55 लाख की अवैध दवाइयां जब्त, दुबई तक की सप्लाई की जा रही थी
Meerut, Meerut | Feb 8, 2026 मेरठ के ट्रांसपोर्ट नगर में दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। ड्रग्स विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बिना लाइसेंस चल रहे एक गोदाम पर छापा मारकर करीब 55 लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि इन दवाओं की सप्लाई पंजाब, जम्मू के साथ-साथ विदेशों में दुबई तक की जा रही थी।