गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा और पिहरा में गुरुवार दोपहर दो बजे से होली के दूसरे दिन बुढ़वा होली पर जम कर अबीर गुलाल लोग खेलें। जिसके बाद झूमर के साथ जुलूस निकाला गया और मटका फोड़ा गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी बीडीओ महेंद्र रविदास, सीओ अभिषेक कुमार और थानेदार जय प्रकाश कुमार अलर्ट मोड में नजर आए।