पूर्णिया पूर्व: फरकिया पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत
डगरूआ थाना क्षेत्र के अल्मा गांव के,स्वर्गीय महगु शर्मा के पुत्र चीकू शर्मा अपने साइकिल पर सवार होकर अपने घर से बेलगछी बाजार की ओर जा रहे थे,फरकिया पुल के पास तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार चीकू शर्मा को मारा जोरदार टक्कर,जिसमें घटनास्थल पर ही चीकू शर्मा की मौत हो गई,घटना के बाद बस को जप्त कर पुलिस थाने ले गई,वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए GMCH भेजा