हलिया विकासखंड क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाकर 227 मरीजों की जांच पर निःशुल्क दवा का वितरण किया। जिसमें चिकित्सकों ने बुखार, शुगर, बीपी, खांसी आदि की जांच के बाद मरीजों को दवा दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चिकित्सक विवेक खरे ने उपचार किया।