अररिया: नरपतगंज थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, ईद की खुशियां मातम में बदली, नेपाल से लौटते समय तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Araria, Araria | Mar 23, 2026 अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने तीन युवकों के परिवारों को हमेशा के लिए उदास कर दिया है। ईद के बाद नेपाल घूमने गए तीन दोस्त जोगबनी से वापस लौट रहे थे, तभी फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।