बखरी: शकरपुरा मे भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय बैठक नगर क्षेत्र के शकरपुरा में मंगलवार को सम्पन्न हुई। नावकोठी के वयोवृद्ध नेता विश्वनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार भी नेतृत्व का मौका देने के लिए देश की जनता कृतसंकल्पित है।