वाराणसी में सोमवार को कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम और एसआईटी टीम ने कफ सिरप मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों से आरोपियों ने लाइसेंस लिया और इनके फार्म के नाम पर शुभम जायसवाल ने करीब 7 करोड़ों रुपए के कफ सिरप की तस्करी की। इसके बदले में इन्हें महीने के 30 से 40 हजारा रुपए दिए जाते थे।