चंदौली जिला अस्पताल के समीप सर्विस रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए। मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की वजह बताया।