लाडपुरा: कोटा में ट्रक ने बाइक सवार रिटायर्ड सैनिक को मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत, पूर्व सैनिक ड्यूटी पर जा रहा था
Ladpura, Kota | Nov 1, 2025 कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र के बूंदी रोड पर एक सड़क हादसे में आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा अग्रवाल मैरिज गार्डन के आगे पेट्रोल पंप के पास हुआ। बाइक सवार दुर्गेश सिंह सोलंकी आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्गेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।