जलालगढ़: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संतोषी मां मंदिर के पास से 5100 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
जलालगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एन एच 57 संतोषी मां मंदिर जलालगढ़ के निकट एक मैजिक गाड़ी में 34 कार्टून जिसमें 100 मिली लीटर की कुल 5100 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप था के साथ मजिस्ट्रेट के समक्ष दो युवक को गिरफ्तार किया। मजिस्ट्रेट सह बीडीओ ममता कुमारी एवं थानाध्यक्ष ने बोतल की जांच की।