बुंडू: बुंडू ब्लॉक कार्यालय में भाकपा माले प्रखंड कमेटी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया
Bundu, Ranchi | Feb 19, 2024 भाकपा माले प्रखंड कमिटि की ओर से पूर्व कार्यक्रम के तहत बुण्डू ब्लाक कार्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि गरिब - असहाय लोगों के लिए झारखंड सरकार अबुआ आवास योजना लाई है। पर नौकरशाही-बिचौलिया गठजोड़ फर्जी ग्राम सभा या फिर ग्रामसभा द्वारा प्रस्तावित सूचि में फेरबदल कर अयोग्य लोगों को सूचिबद्ध कर दिया है।